रांची के डोरंडा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दस हिरासत में

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के डोरंडा (Doranda) इलाके में रविवार को Late Night Party के बाद घर लौट रही एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप (Gang Rape) की वारदात हुई है। पुलिस ने वारदात के दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

48 घंटे के भीतर शहर में इस तरह की यह दूसरी वारदात है। शुक्रवार की रात भी एक बर्थडे पार्टी से लौट रही नाबालिग छात्रा से उसके ही चार दोस्तों ने रेप (Rape) किया था।

बताया गया कि लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में गई थी। रात लगभग ग्यारह बजे पार्टी खत्म होने के बाद वह लौट रही थी तो दोस्तों के अलावा कुछ अन्य युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया। लड़की बदहवास हाल में किसी तरह घर पहुंची।

इस मामले में भी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

वारदात की सूचना पुलिस को सुबह छह बजे मिली तो वह तुरंत एक्शन में आई। DSP राजा मित्रा और अरगोड़ा एवं पुंदाग थाना क्षेत्र की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापामारी (Raid) कर अब तक दस लड़कों को हिरासत में लिया है।

इनमें से कुछ नाबालिग भी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें से तीन आरोपियों की लड़की ने पहचान कर ली है।

पीड़िता का मेडिकल टेस्ट (Medical Test) करवाया जा रहा है। इसके पहले बीते शुक्रवार को रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ रेप की वारदात तब हुई थी, जब वह अपने दोस्त की Birthday Party से लौट रही थी। इस मामले में भी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Share This Article