Homeझारखंडरांची की पूजा लकड़ा बनीं ट्राइबल क्वीन वर्ल्ड, झारखंड की तीन युवतियों...

रांची की पूजा लकड़ा बनीं ट्राइबल क्वीन वर्ल्ड, झारखंड की तीन युवतियों ने बिखेरा जलवा

Published on

spot_img

Pooja Lakra becomes Tribal Queen World: रामादेवी वीमेंस यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड ग्लोबल ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता 2025 (World Global Tribal Queen Contest 2025) में झारखंड की प्रतिभा ने फिर से देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड की तीन युवतियों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बड़े खिताब जीते।

पूजा लकड़ा बनीं ट्राइबल क्वीन वर्ल्ड

इनमें रांची के बेड़ो क्षेत्र की रहने वाली पूजा लकड़ा (Pooja Lakda) ने ट्राइबल क्वीन वर्ल्ड का खिताब जीतकर झारखंड का नाम गर्व से ऊंचा किया। वहीं खूंटी की अभिजल कंडुलना ने ट्राइबल क्वीन अर्थ का ताज अपने नाम किया।

वहीं रांची की अलीशा गौतम उरांव ने अपनी अनोखी प्रस्तुति और छोटी बेटी के साथ रैंप वॉक करते हुए जजों का दिल जीत लिया। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

15 देशों की प्रतिभागियों के बीच मुकाबला

इस भव्य आयोजन में 15 देशों से सैकड़ों आदिवासी प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में रैंप पर वॉक कर अपनी संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को तीन कैटेगरी- स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल में बांटा गया था।

नेशनल और इंटरनेशनल दोनों कैटेगरी में झारखंड की 10 युवतियों ने भाग लिया, जिनमें से तीन ने कुल पांच खिताब जीते। इंटरनेशनल प्रतियोगिता में जिम्बाब्वे की तंडाई ग्वाटिपे (Tandai Guatipe) को ट्राइबल ग्लोबल क्वीन यूनिवर्स का खिताब मिला।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...