रानी मुखर्जी का भावुक खुलासा: माता-पिता के सपने पूरे करने के लिए बचपन से देखती थीं बड़े ख्वाब

Manu Shrivastava
2 Min Read
रानी मुखर्जी ने अपने बचपन के बारे मे किया ये खुलासा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने हाल ही में एक शो के दौरान अपने बचपन से जुड़ी कई भावुक यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके मन में कुछ बड़ा करने और अपने माता-पिता को खुश रखने की मजबूत इच्छा थी। रानी ने कहा कि वह हमेशा चाहती थीं कि इतनी सफल बनें कि अपने माता-पिता की हर ख्वाहिश पूरी कर सकें। अभिनेत्री ने बताया, “जब मैं किसी दुकान पर जाती थी और मुझे कोई चीज पसंद आती थी, तो मैं सोचती थी कि एक दिन इतनी सफल बनूंगी कि जो चाहूं वह खरीद सकूं और अपने माता-पिता को दुनिया की हर खुशी दे सकूं।”

बचपन से ही थीं समझदार और जिम्मेदार

रानी मुखर्जी ने कहा कि अगर उन्हें किसी चीज की इच्छा होती थी और उन्हें लगता था कि उनकी मां उसे खरीदने में असमर्थ हैं, तो वह कभी जिद नहीं करती थीं। उन्होंने बताया, “मैं अपनी मां को किसी भी तरह की परेशानी में नहीं डालना चाहती थी। मैं हमेशा सोचती थी कि बड़ी होकर कुछ ऐसा करूंगी जिससे मेरे माता-पिता को किसी चीज की चिंता न रहे।” रानी ने यह भी स्वीकार किया कि वह बचपन से ही अपनी उम्र के अन्य बच्चों की तुलना में अधिक समझदार थीं और परिवार की परिस्थितियों को अच्छी तरह समझती थीं।

Share This Article