रिनपास में शुरू होगी विश्वस्तरीय मानसिक स्वास्थ्य उपचार सुविधा, इंस्टॉल हुई अत्याधुनिक DTMS मशीन

रिनपास रांची में दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित DTMS मशीन डिप्रेशन, OCD और नशा मुक्ति जैसे मानसिक रोगों के उपचार में आधुनिक और उन्नत सुविधा उपलब्ध कराएगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DTMS Machine : मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) में अत्याधुनिक डीप ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (DTMS) मशीन स्थापित की गई है। रोटरी क्लब ऑफ रांची और सीसीएल की संयुक्त पहल से प्रोजेक्ट मानस के तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से यह विश्वस्तरीय मशीन लगाई गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार DTMS तकनीक मानसिक रोगों के उपचार में आधुनिक और प्रभावी विकल्प मानी जाती है। इसके माध्यम से अवसाद (डिप्रेशन), ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर (OCD), धूम्रपान और अन्य नशे की लत सहित कई जटिल मानसिक एवं न्यूरो-साइकिएट्रिक रोगों के इलाज में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। इससे झारखंड के मरीजों को राज्य के भीतर ही उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अत्याधुनिक मशीन का औपचारिक उद्घाटन 17 जून को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब की जिलापाल नम्रता, सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। इस परियोजना और DTMS तकनीक की विशेषताओं की जानकारी देने के लिए रोटरी भवन रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। आयोजकों ने बताया कि यह पहल राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।