तेज बारिश में टला बड़ा हादसा, धंसी जमीन तो गड्ढे में समा गई कई कारें

रांची में तेज बारिश के दौरान राज अस्पताल के पास जमीन धंसने से कई कारें निर्माणाधीन गड्ढे में गिर गईं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन वाहनों को नुकसान पहुंचा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Rain : राजधानी रांची में रविवार देर शाम मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश के बीच मेन रोड स्थित राज अस्पताल के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन भवन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे के किनारे की जमीन अचानक धंस गई, जिससे वहां पार्किंग में खड़ी कई कारें गड्ढे में जा गिरीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगातार बारिश के कारण निर्माण स्थल के आसपास की मिट्टी पूरी तरह कमजोर हो गई थी। बारिश के पानी के दबाव और बहाव के चलते जमीन का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। देखते ही देखते वहां खड़े कई वाहन संतुलन खोकर गहरे गड्ढे में समा गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय किसी भी वाहन में चालक या यात्री मौजूद नहीं था। हालांकि गड्ढे में गिरने से वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

वहीं, लगातार बारिश के कारण राजधानी के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।