बीजेपी विधायक प्रकाश राम की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

लातेहार के बीजेपी विधायक प्रकाश राम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: लातेहार से बीजेपी विधायक प्रकाश राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं जहां उनका इलाज जारी है। उनकी तबीयत की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनसे संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रकाश राम का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम की ओर से उम्मीदवार रहे बैद्यनाथ राम को हराकर विधानसभा में अपनी जगह बनाई थी। इससे पहले भी वे बाबूलाल मरांडी की पूर्व पार्टी जेवीएम के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। बाद में प्रकाश राम ने जेवीएम का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।