रांची के 20 हजार 498 लाभुकों के राशन कार्ड रद्द

News Alert
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला प्रशासन की ओर से लगातार राशन कार्ड (Ration card) के लाभुकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रांची जिले के 18 प्रखंडों में 20 हजार 498 लाभुकों का राशन कार्ड प्रशासन ने रद्द कर दिया है। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी कार्डधारियों (Cardholders) ने राशन कार्ड बनवा लिया था और छह महीनों से अधिक समय से राशन उठाव नहीं कर रहे थे। इस वजह से जिला प्रशासन की ओर से राशन कार्ड रद्द किये गए ।

रद्द किए गए राशन कार्ड

रद्द किए गए राशन कार्डों में सबसे अधिक शहरी क्षेत्र (Urban Area) के लाभुक हैं। रद्द किए गए राशन कार्डो में रांची से 11056, रातू से 1068, कांके से 990, नामकुम से 1371, ओरमांझी से 301, मांडर से 532, बेड़ो से 587, अनगड़ा से 278, बुढ़मू से 93, चान्हों से 783, इटकी से 207, खलारी से 332, लापुंग से 267, नगड़ी से 361, बुंडू से 416, राहे से 112, सोनाहातू से 194, तमाड़ से 563 और सिल्ली में 587 सहित अन्य 400 लाभुक शामिल हैं।

रांची के SOR Albert Billung ने बताया कि छह माह और साल भर से राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों का राशन कार्ड रद्द किया गया है।

TAGGED:
Share This Article