बाबा धाम जाने वाले शिव भक्तों को राहत, गोड्डा से देवघर के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

सावन के पहले दिन से देवघर श्रावणी मेला के लिए गोड्डा-जसीडीह स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन(Godda-Jasidih Special MEMU Passenger Train) की शुरुआत की जा रही है। यह विशेष ट्रेन आसनसोल डिवीजन की ओर से उपलब्ध कराई गई है और इसका रैक भी वहीं से प्रदान किया गया है।

Newswrap
1 Min Read
Special train will run Between Godda and Deoghar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Special train will run Between Godda and Deoghar: सावन के पहले दिन से देवघर श्रावणी मेला के लिए गोड्डा-जसीडीह स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन(Godda-Jasidih Special MEMU Passenger Train) की शुरुआत की जा रही है। यह विशेष ट्रेन आसनसोल डिवीजन की ओर से उपलब्ध कराई गई है और इसका रैक भी वहीं से प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 22 जुलाई से 19 अगस्त तक चलेगी और सिर्फ सावन माह के दौरान ही शिव भक्तों के लिए चलाई जाएगी।

22 जुलाई से यह ट्रेन जसीडीह से दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान करेगी और देवघर स्टेशन पर 2:22 बजे पहुँचकर गोड्डा के लिए रवाना होगी। देवघर(Deoghar) से यह ट्रेन शाम 3:50 बजे गोड्डा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। गोड्डा(Godda )से शाम 4:20 बजे वापसी यात्रा के लिए रवाना होकर जसीडीह 5:55 बजे और देवघर 5:46 बजे पहुँचेगी।

आसनसोल डिवीजन ने इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है। इस विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन के संचालन से गोड्डा जिले के निवासियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि इससे पहले यहाँ से केवल एक ही ट्रेन 12:50 बजे रवाना होती थी। गोड्डा के गुंजन तिवारी ने बताया कि शिव भक्तों के लिए यह विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन बहुत फायदेमंद साबित होगी।

 

 

Share This Article