दीए की रौशनी में पढ़कर बिहार की बेटी ने ली सरकारी नौकरी, गरीबी और मुश्किलों के बाद भी नहीं छोड़ी पढ़ाई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : कहते हैं कि दिल में कुछ करने का जुनून हो तो बाधाओं को पार करने के बाद रास्ता निकल ही जाता है। बिहार के अररिया जिले की रेणुका रंजन की कहानी भी मुश्किलों के बीच सफलता हासिल करने की है। रेणुका ने गरीबी और मुश्किल हालात के बावजूद पढ़ाई का साथ नहीं छोड़ा। घर में पढ़ने की सुविधा नहीं थी, फिर भी उन्होंने दीए की रोशनी में पढ़ाई की। पैसे की कमी के कारण कोचिंग नहीं कर पाईं और कई परीक्षाओं में असफलता भी मिली।

कम हाइट के कारण कुछ मौकों पर रिजेक्शन झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने कोशिश जारी रखी। आखिरकार उनका चयन बिजली विभाग में टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पद पर हुआ। रेणुका की कहानी बताती है कि मेहनत और हिम्मत से मुश्किल रास्ते भी आसान हो सकते हैं। रेणुका ने बताया कि लोग कहते थे कि पढ़ने की क्या जरूरत है। चूल्हा-चौका ही तो संभालना है लेकिन वे अपने मार्ग पर डटी रहीं और सरकारी नौकरी हासिल करने में सफल रहीं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।