रिम्स जीबी की बैठक कल, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर होंगे अहम फैसले

रिम्स की गवर्निंग बॉडी की बैठक में 13 अहम एजेंडों पर चर्चा होगी। एचआईएमएस, डॉक्टरों की नियुक्ति, नए विभाग और सेंट्रल लैब समेत कई महत्वपूर्ण फैसलों की संभावना है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स की गर्वनिंग बॉडी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी करेंगे। बैठक में रिम्स के विकास और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े 13 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा सीडैक सॉफ्टवेयर के माध्यम से हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) को लागू करने का रहेगा। इसके अलावा डॉक्टरों की नियुक्ति, नए विभागों की शुरुआत और मरीजों के हित में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

जीबी की बैठक के बाद बुधवार को रिम्स में कई नई परियोजनाओं की शुरुआत की तैयारी की गई है। इनमें मैक्सिलो फेशियल सर्जरी विभाग का शुभारंभ प्रमुख है। साथ ही सीडैक आधारित एचआईएमएस प्रणाली और सेंट्रल लैब का भी विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। प्रबंधन का मानना है कि इन निर्णयों और नई सुविधाओं के शुरू होने से अस्पताल की कार्यप्रणाली अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनेगी, जिससे मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।