झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा TSPC का हार्डकोर उग्रवादी, पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

चतरा में झारखंड पुलिस ने टीएसपीसी के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में संगठन के नेटवर्क और गतिविधियों से जुड़े अहम खुलासों की संभावना है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: झारखंड पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह चतरा जिले के लावलौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद नरेश गंझू उर्फ रविकांत को एक गुप्त स्थान पर रखकर उससे लगातार गहन पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ के दौरान टीएसपीसी के नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों, लेवी वसूली और संगठन की अन्य गतिविधियों से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

जानकारी के अनुसार रविकांत लंबे समय से झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड उग्रवादियों की सूची में शामिल था। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को टीएसपीसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है। झारखंड पुलिस इसे उग्रवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता के तौर पर देख रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।