रिम्स रांची में बढ़ेगी आधुनिक सर्जरी की ताकत, यूरोलॉजी विभाग के लिए नया टेंडर जारी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के रिम्स में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है। इस दिशा में प्रबंधन ने एक खास कदम उठाया है। यूरोलॉजी विभाग में लैप्रोस्कोपिक हैंड इंस्ट्रूमेंट सेट की आपूर्ति और स्थापना के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। यह टेंडर तकनीकी और वित्तीय दोनों आधार पर आमंत्रित किया गया है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई तय की गई है।

नई व्यवस्था शुरू होने के बाद रिम्स में सर्जरी की गुणवत्ता और क्षमता दोनों में सुधार होने की उम्मीद है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा और उनकी परेशानियां कम होंगी। खासकर यूरोलॉजी विभाग में जटिल ऑपरेशन अब अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से किए जा सकेंगे।

इस नई तकनीक के आने से डॉक्टरों को ऑपरेशन करने में आसानी होगी। लैप्रोस्कोपिक उपकरण की मदद से छोटी चीरा लगाकर सर्जरी की जाती है, जिससे मरीज को कम दर्द होता है और जल्दी रिकवरी होती है। इससे अस्पताल में मरीजों की भीड़ भी कम समय में संभाली जा सकेगी।
इसके अलावा, इस पहल से रिम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब बाहर बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर ही उन्नत इलाज मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी, जो आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।