‘Rise & Fall Season 2’ के घर में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. कभी एक-दूसरे के सहयोगी रहे प्रियंका चहर चौधरी और शहजाद पूनावाला अब आमने-सामने आ गए हैं. दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने शो का माहौल काफी गरमा दिया.

सीवेट को लेकर शुरू हुई बहस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कंटेस्टेंट सीवेट तोमर के साथ शहजाद की बातचीत को लेकर हुई. इस दौरान प्रियंका ने शहजाद को ‘manchild’ कह दिया. प्रियंका की इस टिप्पणी के बाद शहजाद ने भी जवाब देते हुए उन पर ‘gold digger’ होने का आरोप लगा दिया.
कमेंट से आहत हुईं प्रियंका
शहजाद के इस कमेंट से प्रियंका काफी परेशान नजर आईं. बाद में उन्होंने स्वरा भास्कर से बातचीत के दौरान अपनी भावनाएं साझा कीं. प्रियंका ने बताया कि इस टिप्पणी का उन पर इतना असर पड़ा कि वह ठीक से सो भी नहीं पाईं. शो में उनका भावुक होना चर्चा का विषय बन गया.
प्रियंका ने भी दिया करारा जवाब
प्रियंका ने शहजाद की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, “तमाचा यहां मारूंगी, तालियां बाहर बजेंगी.” उनकी इस प्रतिक्रिया से दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया. वहीं, शहजाद ने प्रियंका पर खुद को पीड़ित दिखाने यानी ‘playing the victim’ का आरोप लगाया.
पुराने साथियों के बीच बढ़ी दूरी
एक समय एक-दूसरे के साथ नजर आने वाले प्रियंका और शहजाद अब शो में खुले तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े दिखाई दे रहे हैं. दोनों के बीच हुई इस बहस ने ‘Rise & Fall 2’ के घर में चल रहे समीकरणों को भी चर्चा में ला दिया है. आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच यह टकराव किस दिशा में जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा.


