उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा, 8 की मौत, 25 घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

 

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ( Uttar Pardesh ) जिले में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसकी पुष्टि एडीएम संजय कुमार सिंह ने की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( ने CM Yogi ) हादसे पर दुख जताया है।

25 से अधिक लोग घायल

एडीएम सिंह ने कहा कि यह हादसा बस और ट्रक के बीच टक्कर की ( Road Accident) वजह से हुआ है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। 25 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ( CM Yogi) जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में ( Road Accident) हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article