देश में कोरोना के 3,615 नए मरीज मिले, 14 की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

 

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 3,615 नए मरीज (New Patients) मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को (Corona Pandemic) मात देने वाले लोगों की संख्या 4,972 है। जबकि 14 कोरोना संक्रमित की( Corona Infected) मौत हो गई।

सक्रिय मरीजों की संख्या 40 हजार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के (Union Health Ministry )मुताबिक देश में कोरोना वायरस से(Corona Virus )ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 40 लाख 09 हजार 525 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की (Active Case ) संख्या 40 हजार 979 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.12 प्रतिशत है।

44 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं

आईसीएमआर के (ICMR) मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.23 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 89 करोड़ 44 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article