महाकुंभ से लौट रहे दोस्तों की कार हुआ एक्सीडेंट, रांची-रामगढ़ के 4 युवकों की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident News: प्रयागराज कुंभ से लौट रहे सात दोस्तों की कार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में रामगढ़ और रांची के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुआ, जब कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे एक घर में जा घुसी।

मृतकों में तीन रामगढ़ और एक रांची का युवक

मृतकों की पहचान रामगढ़ जिले के भुरकुंडा के भदानीनगर क्षेत्र के अभिषेक ओझा, चालक सनाउल्ला, भुरकुंडा के सौरव गुप्ता और

रांची के अभिषेक सिंह के रूप में हुई।

तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्घटना में घायल रोहित, आकाश और रूपेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये सभी दो दिन पहले भुरकुंडा से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए निकले थे।

घर में सो रहे लोगों की जान बची

हादसे के दौरान कार जिस घर में घुसी, वहां सो रहे परिजनों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं।

Share This Article