कोडरमा में किसान आंदोलन के समर्थन में किया सड़क जाम

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: किसानों के देशव्यापी चक्का जाम के समर्थन में किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले वामपंथी व सभी विपक्षी दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रांची पटना रोड के महाराणा प्रताप चौक पर दो घंटा से ज्यादा सड़क जाम किया।

इस दौरान गाड़ियों की लम्बी लाईन लग गई। इससे पूर्व पूर्णिमा टॉकिज परिसर से महाराणा चौक तक एक जुलूस भी निकाला गया।

जामस्थल पर सिविल सोसाइटी के सयोजक उदय द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई सभा को जिप सदस्य महादेव राम, सीपीएम नेता संजय पासवान, सीपीआई के प्रकाश रजक, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकु, तुलसी मोदी, मुखिया धीरज रजक, राजद के जिलाध्यक्ष रामधन यादव, मनोज रजक, सुनील यादव, झामुमो नेता श्यामदेव यादव, अजय कृष्ण, बसपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अम्बेडकर, आप के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मानव, दामोदर यादव, मजदूर नेता प्रेम प्रकाश आदि ने सम्बोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि 26 जनवरी से सरकार ने किसानों के खिलाफ जारी अमानवीय दमन तेज कर दिया है।

दिल्ली की सीमा पर पिछले 73 दिनों से शांति पूर्ण आंदोलन चला रहे किसानों के शिविर की बिजली, पानी की आपूर्ति बंद कर दी गयी है।

कील और कंटीले तार की बाड़ लगा कर उनके आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। सांसदों और पत्रकारों को भी उनसे नहीं मिलने दिया जा रहा है।

रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दायर किए जाने का सिलसिला जारी है। ऐसी परिस्थिति में किसानों ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए देशव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानून वापस ले नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।

Share This Article