बाबा राम रहीम को 21 दिन की पैरोल, जेल के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रोहतक: साध्वी यौन शोषण के मामले में बीस साल की सजा काट रहे बाबा राम रहीम को 21 दिन की पैरोल (फरलो) छुट्टी दी गई है। पहले छह बार बाबा राम रहीम पैरोल अर्जी खारिज हो चुकी थी।

पंजाब की 69 विधानसभा सीटों पर डेरा सच्चा सौदा का सीधा असर है। दो दिन पहले ही जेल मंत्री ने भी कहा था कि प्रत्येक कैदी को पैरोल का अधिकार है।

बाबा राम रहीम की पैरोल मंजूरी को देखते हुए जेल के बाहर भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गए है।

माना जा रहा है कि दोपहर बाद ही बाबा जेल से निकलेंगे। उन्हें लेेने के लिए सिरसा से वाहनों की काफिला निकल चुका है।

जेल में इस वक्त कागजी कार्रवाई चल रही है। बाबा को पैरोल मिलने से अनुयायियों में खुशी की लहर है।

बाबा की सुरक्षा के लिए रोहतक व सिरसा पुलिस प्रशासन को विशेष रूप से हिदायतें बरतने को कहा गया है।

Share This Article