रेलवे करेगा परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, देखें क्या है शेड्यूल

RRB परीक्षा और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया। रांची, राउरकेला, रामगढ़ कैंट और सबौर के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी।

4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ तथा रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा को देखते हुए, यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। जिसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है।

1. ट्रेन संख्या 08183/08184 राउरकेला रामगढ कैंट राउरकेला परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08183 राउरकेला रामगढ कैंट परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.08.2026 से 06.08.2026 तक, यात्रा प्रारंभ दिनांक 09.08.2026 से 14.08.2026 तक एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.08.2026 से 21.08.2026 तक राउरकेला से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप। इस ट्रेन का राउरकेला प्रस्थान 20:30 बजे, बानो आगमन 22:10 बजे प्रस्थान 22:12 बजे, हटिया आगमन 23:30 बजे प्रस्थान 23:35 बजे, रांची आगमन 23:55 बजे प्रस्थान 00:05 बजे, मुरी आगमन 01:10 बजे प्रस्थान 01:12 बजे एवं रामगढ कैंट आगमन 02:15 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 08184 रामगढ कैंट राउरकेला परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.08.2026 से 07.08.2026 तक, यात्रा प्रारंभ दिनांक 10.08.2026 से 15.08.2026 तक एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 18.08.2026 से 22.08.2026 तक रामगढ कैंट से प्रस्थान करेगी ये ट्रेन कुल 15 ट्रिप। इस ट्रेन का रामगढ कैंट प्रस्थान 05:15 बजे, मुरी आगमन 06:25 बजे प्रस्थान 06:27 बजे, रांची आगमन 08:05 बजे प्रस्थान 08:15 बजे, हटिया आगमन 08:30 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, बानो आगमन 09:48 बजे प्रस्थान 09:50 बजे एवं राउरकेला आगमन 11:30 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14 कोच कुल 18 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 08601/08602 रांची सबौर रांची परीक्षा स्पेशल का परिचालन होगा।

ट्रेन संख्या 08601 रांची सबौर परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.08.2026 से 06.08.2026 तक, यात्रा प्रारंभ दिनांक 09.08.2026 से 14.08.2026 तक एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.08.2026 से 21.08.2026 तक रांची से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 19:00 बजे, बरकाकाना आगमन 20:40 बजे प्रस्थान 20:45 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 21:52 बजे प्रस्थान 21:54 बजे, कोडरमा आगमन 00:10 बजे प्रस्थान 00:15 बजे, तिलैया आगमन 02:36 बजे प्रस्थान 02:38 बजे, नवादा आगमन 02:58 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, वारिसली गंज आगमन 03:16 बजे प्रस्थान 03:18 बजे, शेख़पुरा आगमन 03:38 बजे प्रस्थान 03:40 बजे, लक्खीसराय आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:12 बजे, किउल आगमन 04:45 बजे प्रस्थान 04:50 बजे, अभयपुर आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:17 बजे, जमालपुर आगमन 05:50 बजे प्रस्थान 05:55 बजे, सुलतानगंज आगमन 06:35 बजे प्रस्थान 06:40 बजे, भागलपुर आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:40 बजे एवं सबौर आगमन 08:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08602 सबौर रांची परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.08.2026 से 07.08.2026 तक, यात्रा प्रारंभ दिनांक 10.08.2026 से 15.08.2026 तक एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 18.08.2026 से 22.08.2026 तक सबौर से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप। इस ट्रेन का सबौर प्रस्थान 09:50 बजे, भागलपुर आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:10 बजे, सुलतानगंज आगमन 10:40 बजे प्रस्थान 10:45 बजे, जमालपुर आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:35 बजे, अभयपुर आगमन 12:00 बजे प्रस्थान 12:02 बजे, किउल आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:05 बजे लक्खीसराय आगमन 13:12 बजे प्रस्थान 13:14 बजे, शेख़पुरा आगमन 13:45 बजे प्रस्थान 13:47 बजे, वारिसली गंज आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:07 बजे, नवादा आगमन 14:26 बजे प्रस्थान 14:28 बजे, तिलैया आगमन 14:50 बजे प्रस्थान 14:52 बजे, कोडरमा आगमन 17:00 बजे प्रस्थान 17:05 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 18:58 बजे प्रस्थान 19:00 बजे, बरकाकाना आगमन 20:30 बजे प्रस्थान 20:35 बजे एवं रांची आगमन 22:45 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच समेत कुल 14 कोच होंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।