RRR का एथारा जेंडा गाने ने मचाया धमाल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हैदराबाद: आरआरआर के निर्माताओं ने सोमवार को आरआरआर सेलिब्रेशन एंथम रिलीज किया। जिस गाने के बोल तेलुगु में एथारा जेंडा हैं। गाने में राम चरण, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर हैं।

देशभक्ति थीम के साथ गाने में सभी महान नेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों को उनके बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी गई है।

रामजोगय्या शास्त्री द्वारा लिखा गया गीत अर्थपूर्ण हैं। गीत एमएम कीरवानी द्वारा रचित है और विशाल मिश्रा, पृध्वी चंद्रा, एमएम कीरवानी, साहिती चगंती और हरिका नारायण द्वारा गाया गया है।

आरआरआर 25 मार्च को तेलुगु, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

Share This Article