नेमरा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रुपी सोरेन का संस्कार भोज 18 अक्टूबर को नेमरा में होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मांझी हड़ाम प्रमुख का दायित्व निभाते हुए लोगों को निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं। नेमरा के मुखिया जीतलाल टुडू ने बताया कि गुरुजी शिबू सोरेन और माता रुपी सोरेन के समय भी इसी परंपरा के तहत गोतिया, संबंधियों और समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाता था।इस बार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन उसी परंपरा के तहत लोगों को न्यौता भेज रहे हैं। श्री टुडू ने बताया कि संस्कार भोज का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जायेगा।



