रूस जून के अंत तक 40,000 से अधिक सैनिकों को खो सकता है : जेलेंस्की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा है कि रूस जून के अंत तक 40,000 से अधिक सैनिकों को खो सकता है।

रविवार को एक वीडियो संबोधन में, राष्ट्रपति ने कहा: रूसी सेना डोनबास में रिजर्व सैनिकों को तैनात करने की कोशिश कर रही है। लेकिन वे अभी किस रिजर्व की बात कर सकते हैं?

उन्होंने कहा, जून में रूसी नुकसान 40,000 सैन्य कर्मियों से अधिक हो सकता है। उन्होंने कई दशकों में किसी भी युद्ध (War) में इतने सैनिकों को नहीं खोया है।

जेलेंस्की ने कहा कि वर्तमान में दो युद्धरत राष्ट्रों के बीच सबसे भयंकर लड़ाई डोनबास में अलगाववादी (Separatist) लुहान्स्क क्षेत्र के एक शहर सिविएरोडोनेट्सक में हो रही है।

 यूक्रेनी रक्षा बल यूक्रेनी भूमि के हर इंच के लिए लड़ रहे हैं

उन्होंने कहा कि रूसी सेना भी लिसिचन्स्क, बखमुट और स्लोवियास्क पर आगे बढ़ रही है।इस बीच, लुहांस्क क्षेत्र के सैन्य प्रशासन ने कहा कि रूसी सेना रविवार के दौरान लिसिचांस्क और सिविएरोडोनेट्सक पर लगातार गोलीबारी कर रही है।

रूसी गोलाबारी के परिणामस्वरूप एक छह साल के बच्चे की मौत (Death) हो गई है।

Share This Article