यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा जिले में रूसी हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई। करीब 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: यूक्रेन की राजधानी कीव के निकट बुचा जिले पर रूसी हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर टकाचेंको ने बताया कि हमले से भीषण आग लग गई जो कई घरों एवं एक रेस्तरां तक फैल गई। उन्होंने कहा कि इस हमले में कम से कम 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कीव में लगातार हवाई हमलों का आज तीसरा दिन है। यूक्रेन पर रूस के पूर्ण हमले के साढ़े चार साल बाद, इन हमलों ने यूक्रेनी राजधानी की अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया है और आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।