रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया। यूक्रेन ने कई मिसाइलें और ड्रोन मार गिराने के साथ रूसी तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक़, बीती पूरी रात कीव और उसके आसपास के कई इलाक़ों को निशाना बनाया गया। राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने इसे रूस के आक्रमण की शुरुआत के बाद से कीव पर हुए सबसे बड़े बैलिस्टिक हमलों में से एक बताया। यूक्रेनी सेना ने हालिया हमलों को लेकर कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने दागी गईं 41 मिसाइलों में से 18 को मार गिराया। इसके अलावा 108 ड्रोन भी नष्ट किए गए। दूसरी ओर, यूक्रेन ने भी रूसी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं। यूक्रेनी सेना के अनुसार, ड्रोन हमलों में काला सागर में मौजूद रूस के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया। यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, हालिया हमलों में रूस ने कई तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया, जिनमें इस्कंदर और हाइपरसोनिक ज़िरकॉन मिसाइलें शामिल हैं। इन हमलों में कुल 125 ड्रोन भी इस्तेमाल किए गए।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।