रूसी प्रेसिडेंट पुतिन और किम जोंग उन मिले, इस बीच उत्तर कोरिया ने दागा बैलिस्टिक मिसाइल

उत्तर कोरिया ने वर्ष 2017 में परमाणु मिसाइल कार्यक्रम पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए इस साल कई मिसाइलें दागी हैं। वर्ष 2022 की शुरुआत के बाद से लगभग 100 मिसाइलें दागी जा चुकी हैं।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्योंग्यांग/टोक्यो/मॉस्को : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात में दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती का संकल्प व्यक्त किया गया है। इस मुलाकात के बीच ही उत्तर कोरिया ने एक बार फिर ballistic missile दागकर सैन्य शक्ति प्रदर्शन किया है।

रूस के President पुतिन से मिलने मॉस्को पहुंचे

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। वे रूस के President पुतिन से मिलने मॉस्को पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पिछले चार सालों में यह किम जोंग उन की पहली रूस यात्रा है। किम जोंग उन ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के रणनितिक महत्व को प्रदर्शित करता है। उनकी यह यात्रा उत्तर कोरिया और इसकी  Communist Workers Party of Korea (WPK) के संबंधों के रणनीतिक महत्व को प्राथमिकता देने के लिए है।

उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल दागी है

किम जोंग उन की रूस यात्रा के बीच उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल दागी है। जापान के PM कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने एक ballistic missile दागी है। फिलहाल, इस मिसाइल के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। जापान के तटरक्षकों ने बताया कि उत्तर कोरिया की तरफ से दो मिसाइलें दागी गईं, जो समुद्र में जाकर गिरीं। इससे पहले भी उत्तर कोरिया कई बैलिस्टिक मिसाइल दाग चुका है। उत्तर कोरिया ने वर्ष 2017 में परमाणु मिसाइल कार्यक्रम पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए इस साल कई मिसाइलें दागी हैं। वर्ष 2022 की शुरुआत के बाद से लगभग 100 मिसाइलें दागी जा चुकी हैं।

Share This Article