सहरसा में सुबह-सुबह फायरिंग, खेल रही मासूम बच्ची घायल, हालत नाजुक

सहरसा के मधुरा गांव में रविवार सुबह फायरिंग हुई। 4-5 साल की संजना कुमारी घायल, अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Early morning firing in Saharsa : सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव वार्ड संख्या 5 में रविवार सुबह फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में 4 से 5 वर्षीय संजना कुमारी, जो अपने घर के बाहर खेल रही थी, गोली लगने से घायल हो गई।

परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसका इलाज जारी रखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गोली किसने और क्यों चलाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।

प्रशासन लगातार बढ़ती फायरिंग की घटनाओं को गंभीरता से देख रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने पर ध्यान दे रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।