एनडीए सरकार पुलिस बल को अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए प्रतिबद्ध : सम्राट चौधरी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ से बिहार पुलिस के लिए 48 पुलिस बसों, 30 चारपहिया वाहनों एवं 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार पुलिस बल को अत्याधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता (Response Time) में उल्लेखनीय सुधार होगा, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि सशक्त पुलिस, सुरक्षित बिहार- यही विकसित बिहार की मजबूत आधारशिला है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।