
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय ‘सहयोग’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जिलों से प्राप्त चयनित जन-शिकायतों को धैर्य पूर्वक सुनवाई और उचित कार्रवाई की। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘सहयोग’ हमारी सरकार की जन-केंद्रित पहल है, जिसके माध्यम से जिला स्तर पर शिकायतों के निवारण से असंतुष्ट नागरिकों को राज्य स्तर पर अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। हमारी सरकार प्रत्येक नागरिक की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उसका न्यायसंगत, प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

