नीति आयोग के निवेश अनुकूल सूचकांक में गुजरात शीर्ष पर

नीति आयोग के निवेश अनुकूल सूचकांक में गुजरात ने पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र और तमिलनाडु क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, मजबूत बुनियादी ढांचे और नियामकीय सुगमता से बढ़त मिली।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: नीति आयोग के निवेश अनुकूल सूचकांक में गुजरात पहले स्थान पर है। वहीं महाराष्ट्र और तमिलनाडु क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शुक्रवार को जारी निवेश अनुकूल सूचकांक रिपोर्ट के अनुसार बुनियादी ढांचे, वित्तीय स्थिति और नियामकीय सुगमता के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन के दम पर गुजरात शीर्ष स्थान पर रहा। रिपोर्ट जारी करते हुए नीति आयोग के वाइस चेयरमैन अशोक कुमार लाहिड़ी ने कहा कि भारत में निवेश दर करीब 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को अधिक निवेश की आवश्यकता है क्योंकि इससे मांग को भी बढ़ावा मिलता है।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।