
Samrat Chaudhary Bihar : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी धर्मपत्नी प्रभावती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान महिला चरखा समिति के फोटो गैलरी कक्ष में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रारंभिक जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन एवं 1974 के जे०पी० आंदोलन (सम्पूर्ण क्रांति) से संबंधित लगाई गई तस्वीरों का अवलोकन भी किया।

सम्राट चौधरी ने इस मौके पर कहा कि जेपी को लोकनायक यूं ही नहीं कहा जाता। उन्होंने सदैव जनहित में काम किया और आजीवन जनता के मुद्दे उठाते रहे। इस काम में उनकी पत्नी प्रभावती देवी ने भी उनका भरपूर साथ दिया। वे जनता के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

