
- एयरपोर्ट पर बेटी रोहिनी आचार्या ने की मुलाकात
Lalu Prasad Yadav Reaches Singapore : लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार को सिंगापुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपनी बेटी रोहिणी आचार्या से मुलाकात की, जहां एयरपोर्ट पर दोनों भावुक होकर गले मिले।
लालू यादव अपने साथ बिहार का मशहूर आम, लीची और ढेर सारी पारंपरिक मिठाइयां लेकर गए हैं।
बताया जा रहा है कि यहां वे अपने परिवार से मिलने के साथ-साथ मेडिकल चेकअप भी करवाएंगे। उनकी यह यात्रा पारिवारिक और स्वास्थ्य दोनों कारणों से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान वे सिंगापुर में कुछ दिनों तक रहेंगे और परिवार साथ समय बिताएंगे।

