राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर मोरहाबादी में बन रही विश्वस्तरीय लाइब्रेरी के एक फ्लोर को परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित करने का अनुरोध किया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanjay Seth met Governor Santosh Gangwar: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से लोक भवन में मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने मोरहाबादी में निर्माणधीन विश्व स्तरीय लाइब्रेरी (World Class Library) के एक फ्लोर को देश के लिए अपने सर्वोच्च पराक्रम और वीरता का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेताओं के नाम समर्पित करने का अनुरोध किया।

श्री सेठ ने उन्हें सीसीएल और कोल इंडिया के संयुक्त CSR से 65 करोड़ की लागत से बन रहे विश्वस्तरीय लाइब्रेरी की गति-प्रगति की जानकारी दी।

इसके साथ ही उनसे आग्रह किया कि इस Library के किसी एक फ्लोर को परमवीर चक्र से सम्मानित देश के परमवीरों को समर्पित किया जाए।

इसमें उनके जीवन और उनकी शौर्य गाथा का भी ऑडियो विजुअल प्रदर्शन हो ताकि यहां आने वाले बच्चे ऐसे परमवीरों के जीवन से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि हमारी यह पहल विद्यार्थियों के देश के लिए समर्पित होकर काम करने की जिजीविषा को और भी प्रबल करेगी।

देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च वीरता और पराक्रम दिखाने वाले परमवीरों के लिए किया गया यह कार्य, सच्चे मायने में उनके शौर्य और पराक्रम को हमारी कृतज्ञता होगी।

जानकारी हो कि अब तक भारत में 21 सैनिकों को परमवीर चक्र का सम्मान मिला है। ऐसे सैनिकों का जीवन हर देशवासी को प्रेरणा देने वाला है। श्री सेठ ने कहा कि राज्यपाल ने इस मामले में अपनी सहमति प्रदान की है।

Share This Article