केरल में माता अमृतानंदमयी से मिले रक्षा राज्य मंत्री, कहा-शांति, आध्यात्म, सेवा और सादगी का केंद्र है आश्रम

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केरल के अमृतापुरी आश्रम में माता अमृतानंदमयी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने आश्रम को शांति, सेवा और मानवता का दिव्य केंद्र बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने केरल प्रवास के दौरान अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी के आश्रम का भ्रमण और अवलोकन किया। इस दौरान श्री सेठ ने माता अमृता से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि “लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु” की संकल्पना को धरातल पर उतारने वाली आध्यात्मिक और सेवा की साक्षात् प्रतिमूर्ति पूज्य माता अमृतानंदमयी का पुण्यदर्शन, स्नेहिल स्पर्श और आशीर्वाद प्राप्त करना, मेरे जीवन का अलौकिक और अद्भुत ऊर्जा देने वाला क्षण है। माता का आश्रम शांति, आध्यात्म, सेवा और सादगी का एक दिव्य केंद्र है। यहां माता की प्रेरणा से 100 से अधिक देशों के श्रद्धालु मानवता, सद्भाव और विश्वकल्याण की भावना से सेवा कार्य करते हैं। मता अमृतानन्दमयी का यह आश्रम हर देशवासी के लिए प्रेरणा का केंद्र है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।