बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं जो फिन एलन की तरह गेंद पर जोरदार प्रहार करते हैं: बाउचर

फिन एलन के विस्फोटक शतक से केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं, जबकि मार्क बाउचर ने उनकी ताकत, शॉट रेंज और बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर का मानना है कि विश्व क्रिकेट में ऐसे ‘बहुत कम खिलाड़ी’ हैं जो फिन एलन की तरह गेंद पर जोरदार प्रहार करने की क्षमता रखते हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज एलन के नाबाद शतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल के एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर आसान जीत दर्ज की। इससे केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जीवंत रखी।

बाउचर ने जियोहॉटस्टार से कहा, ‘‘फिन एलन जब 20 या 30 रन बना लेते हैं तो उसके बाद वह जिस तरह से गेंद पर जोरदार प्रहार करते हैं वैसे विश्व क्रिकेट में बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं। जो चीज उन्हें खास बनाती है, वह सिर्फ उनकी ताकत ही नहीं बल्कि उनके शॉट की रेंज और सटीकता भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे वो मिचेल स्टार्क के खिलाफ फाइन लेग के ऊपर से लगाया गया ‘पिकअप शॉट’ हो या गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधे शॉट, उन्हें देखकर सब कुछ सहज लग रहा था। जो भी गेंद उनकी जद में आती, वह उस पर शानदार तरीके से शॉट लगा रहे थे। एक समय तो ऐसा लग रहा था मानो वह किसी ‘बॉलिंग मशीन’ के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे हों। यह एक अविश्वसनीय पारी थी।’’

एलन ने शुक्रवार को यहां 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और पांच चौके शामिल हैं। बाउचर ने शीर्ष बल्लेबाज केएल राहुल के पावरप्ले में आउट होने को मैच का निर्णायक क्षण बताया। उन्होंने कहा, ‘‘केएल राहुल का विकेट गिरना टर्निंग प्वाइंट था क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स की पारी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। टीम चाहती है कि वह पावरप्ले के बाद भी बल्लेबाजी करें ताकि वह बीच के ओवरों में पारी को नियंत्रण प्रदान कर सके।’’

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।