
चंडीगढ़ : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के उद्योग एवं ऊर्जा मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) से जुड़ी कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 157.12 करोड़ रुपये के कथित फर्जी निर्यात और विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में बैंक खाते, डीमैट होल्डिंग्स और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी हैं।
ईडी ने 19 अप्रैल को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 की धारा 37(3) तथा आयकर अधिनियम की धारा 132(9B) के तहत यह अस्थायी अटैचमेंट आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार संबंधित संपत्तियों को 180 दिनों के लिए फ्रीज किया गया है ताकि राजस्व हित सुरक्षित रहे और जांच आगे बढ़ाई जा सके।

