सरायकेला : थाना के पास जमीन विवाद, रैयतदारों ने जताई खूनी संघर्ष की आशंका

सरायकेला के टिकर गांव में 24 एकड़ 80 डिसमिल जमीन का विवाद गहराया। रैयतदारों ने निर्माण रोकने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मदद मांगी है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : सरायकेला जिले के टिकर गांव में 24 एकड़ 80 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हैरानी की बात है कि विवादित जमीन से महज 100-200 फीट की दूरी पर ईचागढ़ थाना स्थित है। रैयतदारों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग उन्हें जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं।

रैयतदार क्षितिज कुमार महतो, मुचीराम महतो, सुग्रीव महतो और रंजीत कुमार साव के अनुसार, उनके पूर्वजों ने 14 सितंबर 1952 को ईचागढ़ राजा साहब से यह जमीन खरीदी थी। उनके पास दलील, खतियान और 13 अप्रैल 2026 तक की ऑनलाइन लगान रसीद है। जमीन की मापी अंचल कार्यालय से कराई गई है और चांडिल अनुमंडल न्यायालय से भी उनके पक्ष में आदेश मिला है।

रैयतदारों ने जमीन मुंबई की बजिल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लीज पर दी है। कंपनी को अंचल अधिकारी से एनओसी भी मिली है। उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है। ईचागढ़ थाना प्रभारी बरुण कुमार ने बताया कि जमीन की मापी के लिए अंचल अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।