CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता
एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार पुलिस की साइबर सेल गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार काम कर रही है। इस अभियान में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद ली गई। पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का विश्लेषण कर मोबाइल फोन का पता लगाने और उन्हें बरामद करने की कार्रवाई की गई।

मोबाइल वापस मिलने पर खिले चेहरे
25 अक्टूबर को लातेहार के अनुमंडल एसडीपीओ और डीएसपी (मुख्यालय) की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 38 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन सौंपे गए।
लंबे समय से अपने मोबाइल वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह राहत भरा पल रहा। फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की और लातेहार पुलिस, साइबर सेल तथा संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया।
पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तकनीकी माध्यमों से शिकायत दर्ज कराने और फोन की बरामदगी की संभावनाओं को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।

