रांची समेत इन जगहों पर आज भी होगी बारिश, वज्रपात को लेकर अलर्ट

आज की मौसम की बात करें तो सूबे के कई हिस्सों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट करते हुए काफी सचेत रहने को कहा है।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather update for Jharkhand: झारखंड में राजधानी समेत विभिन्न जिलों में सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है। आज भी कई जगहों पर जमकर बारिश होने के पूरे आसार है। वहीं राजधानी रांची में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

आज की मौसम की बात करें तो सूबे के कई हिस्सों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट करते हुए काफी सचेत रहने को कहा है।

सरायकेला में सबसे अधिक तापमान

आज रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान रांची में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

वही, सबसे अधिक बारिश धनबाद में 83.2 मिलीमीटर दर्ज किया गया है।

Share This Article