रांची में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करने का फैसला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय युवक संघ बकरी बाजार की ओर से इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजा का आयोजन करेगा।

इसे लेकर रविवार को संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने की।

यह जानकारी संघ के प्रवक्ता अमित प्रकाश बजाज ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

रविवार को संस्था के वरिष्ठ एवं कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति में बकरी बाजार मैदान में आगामी दुर्गा पूजा के लिए देवशिल्पी विश्वकर्मा भगवान का आह्वान करते हुए भूमि पूजन का आयोजन विद्वान पंडित द्वारा कराया गया।

भूमि पूजन संस्था के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन किया जाएगा।

इस अवसर पर आकाश अग्रवाल, निर्मल मोदी, दीपक चौधरी, मनीष लोधा आदि मौजूद थे।

Share This Article