धनबाद में बाइक की डिक्की तोड़कर चोरी करते पकड़ाया युवक, जमकर पिटाई

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले के बाघमारा बाजार में बुधवार को बाइक की डिक्की तोड़कर पैसे निकाल रहे युवक को मालिक ने पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

बाइक मालिक बीसीसीएल कर्मी पुरन बेलदार ने बताया कि वह हरिणा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 20 हज़ार रुपये की निकासी कर बाघमारा बैंक के समीप एक दुकान से कुछ समान ले रहे थे।

तभी उनके बाईक का डिक्की तोड़कर एक बदमाश पैसा निकालने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान उनकी नजर उस पर पड़ गई। किसी प्रकार दोड़कर उसे पकड़ा गया।

इस दौरान मौके पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बाघमारा पुलिस चोर को पकड़कर थाना ले आई।

फिलहाल, पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ कर रही है।

Share This Article