रांची: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए झारखंड कराटे टीम दिल्ली रवाना हो गई। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राइबल एंड माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा के नेतृत्व में टीम इस प्रतियोगिता में आधिकारिक रूप से शामिल होगी। जबकि खिलाड़ी अपनी अपनी स्पर्धा में भाग लेने वाले हैं। रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि देश भर से सैकड़ों खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे है। झारखंड के खिलाड़ी भी इसमें भाग ले रहे हैं और उम्मीद है कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन हमारी पहली प्राथमिकता है l



