सरला बिरला विश्वविद्यालय में लगाए गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची महानगर समिति एवं लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के 50 एकड़ परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति सी. जगन्नाथन, रांची महानगर समिति के अरुण चावला एवं लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी की लायन सुषमा त्रिवेदी ने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक है, उससे कहीं अधिक जरूरी उनका संरक्षण करना है। सभी लोगों को पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना चाहिए।महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कहा कि पौधरोपण एक अत्यंत नेक और सामाजिक दायित्व का कार्य है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर प्रो. दांडिन, प्रो. गोपाल राय, फातिमा खातून, पिया बर्मन, प्रशांत गौरव, दीपेश पाठक, विकास सिंह, विवेक सिंह, चंदा कुमारी, रीना पॉल, अनीता सिंह, रेणु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवकों ने पौधरोपण अभियान में भाग लिया और नीम के पौधे लगाए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।