सरायकेला में कंटेनर और ट्रक की टक्कर, लगी आग, चालक और खलासी झुलसे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नारगाडीह के समीप पर गुरुवार की सुबह कंटेनर में आग लग गई, जिससे वाहन में सवार चालक और खलासी झुलस गए।

गंभीर रूप जख्मी हालात में दोनों को अस्पताल भेजा गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। इस दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने ट्रक में टक्कर मार दी।

इसके साथ कंटेनर में आग लग गई। टक्कर के बाद कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। इस दुर्घटना में कंटेनर के चालक और खलासी झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कंटेनर से बाहर निकाला गया। उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि ट्रक पर धान लदा था। कंटेनर रांची से जमशेदपुर की ओर से जा रहा था। आग लगने बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग को आग को नियंत्रित करने तथा वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की टीम ने कुछ लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। वाहन चालक और खलासी की पहचान नहीं हो सकी है

Share This Article