नीयत सही है तो संविधान भी सही है : सरयू राय

जमशेदपुर में आंबेडकर जयंती पर सरयू राय ने कहा संविधान लचीला है, नीयत सही होगी तो बेहतर चलेगा, गलत नीयत से व्यवस्था प्रभावित होती है।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारतीय संविधान लचीला है। इसमें 100 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं। देश के आजाद होने के बाद संविधान बनाने की जरूरत महसूस की गई। संविधान सभा बनी। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद बने। ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. भीम राव आंबेडकर थे। डॉ. आंबेडकर ने पूरी दुनिया के संविधानों का अध्ययन किया और दलितों-पिछड़ों-शोषितों की समस्या का भी अध्ययन किया। उसे ड्राफ्ट किया। उस ड्राफ्ट को संविधान सभा ने बहस के बाद स्वीकार किया। वही संविधान आज देश में लागू है। आज जो भी लोग सत्ता में हैं, उनकी नीयत सही रहेगी तो संविधान सही काम करेगा। नियत सही नहीं रहेगी तो संविधान सही काम नहीं करेगा। उपरोक्त विचार श्री राय ने कदमा-सोनारी लिंक रोड और पुराना बुक स्टोर, साकची में आयोजित आंबेडकर जयंती समारोहों में रखे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।