तृषा के असमय निधन से स्तब्ध सरयू राय, दीपिका पाण्डेय सिंह के घर पहुंचकर जताई संवेदना

दीपिका पाण्डेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के सड़क हादसे में निधन पर विधायक सरयू राय ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और आत्मबल बनाए रखने का संदेश दिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का गुरुवार को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। तृषा के असमय निधन की सूचना से शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने दीपिका पाण्डेय सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर प्रेषित अपने शोक संदेश में सरयू राय ने लिखा कि प्रिय दीपिका जी-रत्नेश जी, इस दुख की घड़ी में हम और हमारी संवेदना आपके साथ हैं। नियति की ऐसी क्रूरता से हम सदमा ग्रस्त हैं। अकल्पनीय विपत्ति में धीरज, हिम्मत, आत्मबल ही एकमेव सहायक है। उन्होंने कहा कि तृषा सिंह का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाली घटना है। ऐसी अकल्पनीय विपत्ति के समय परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें धैर्य एवं आत्मबल प्रदान करना ही सबसे बड़ी संवेदना है।

सरयू राय ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर इस कठिन घड़ी में दीपिका पाण्डेय सिंह, रत्नेश जी तथा समस्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।