मनरेगा बचाओ अभियान, कांग्रेस का विरोध मार्च, पुलिस ने रास्ते में रोका

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress Protest March : नई दिल्ली में शुक्रवार, 30 जनवरी को कांग्रेस ने Mahatma Gandhi की पुण्यतिथि के मौके पर मनरेगा कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के स्थान पर नया “विकसित भारत–जी राम जी” कानून लाकर पुराने कानून को खत्म कर दिया है।

इसी के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत मार्च निकाला।

24 अकबर रोड से निकली यात्रा

Congress की यह यात्रा 24 अकबर रोड स्थित पार्टी के पुराने मुख्यालय से शुरू हुई। यात्रा में कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

हालांकि, कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद Police ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मार्च को रोक दिया। इसके बाद मौके पर ही नेताओं ने अपनी बात रखी और सरकार पर आरोप लगाए।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस विरोध मार्च में Congress महासचिव जयराम रमेश, कोषाध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत कई नेता शामिल हुए। नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मनरेगा के समर्थन में नारे लगाए और कानून को बचाने की मांग की।

मोदी सरकार पर तीखा हमला

जयराम रमेश ने कहा कि Modi सरकार ने मनरेगा अधिनियम पर “बुलडोजर” चला दिया है।

उनके अनुसार, मनरेगा इसलिए हटाया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ा कानून लंबे समय तक चले और लोगों को रोजगार का हक मिलता रहे। उन्होंने इसे गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर हमला बताया।

कांग्रेस का दावा और इतिहास का जिक्र

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा कानून पार्टी का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम था। यह कानून सितंबर 2005 में सर्वसम्मति से पारित हुआ था।

इसके तहत लोगों को रोजगार की कानूनी गारंटी मिली और पंचायतों को भी मजबूती मिली। कांग्रेस का कहना है कि यह कानून लोगों का संवैधानिक अधिकार बन चुका था।

सरकार से टकराव जारी रहेगा

कांग्रेस के Media विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी मनरेगा के खिलाफ उठाए गए हर कदम का डटकर मुकाबला करेगी।

उन्होंने दावा किया कि किसानों, मजदूरों और युवाओं का अपमान करने वाली सरकार ज्यादा समय तक सत्ता में नहीं रह सकती।

आगे भी जारी रहेगा आंदोलन

कांग्रेस ने साफ किया है कि मनरेगा को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। पार्टी का कहना है कि वह सड़कों से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाएगी और लोगों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।