रामगढ़ में सेमिनार का हुआ आयोजन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ शहर के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में रविवार को इमेज मैनेजमेंट प्रोफेशनल एसोसिएशन (इमपा) के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

ग्रुमिंग एंड एटिकेट विषय पर आयोजित इस सेमिनार में हर्षिता चारग के द्वारा लोगों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ जिले के विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान हर्षित चारग ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों में अच्छे व्यवहार और शिष्टाचार के गुणों का विकास होना चाहिए।

यह सारी बातें उनके भविष्य को तय करती हैं। अच्छे व्यवहार से बच्चों की कार्यकुशलता प्रखर होती है।

वह अपने जीवन में खुश रहते हैं। उनका आत्मविश्वास प्रबल रहता है। मौके पर गीता शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article