
रांची: राजधानी के मेन रोड स्थित सेंको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में 10 अगस्त तक डायमंड एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के दौरान ग्राहकों के लिए डायमंड ज्वेलरी पर कई आकर्षक ऑफर और विशेष छूट उपलब्ध कराई जाएगी। स्टोर मैनेजर देवर्षि रक्षित ने बताया कि एग्जीबिशन में ग्राहकों को नई डिजाइनों की डायमंड ज्वेलरी देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।
डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा डायमंड की वैल्यू पर 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों के लिए डार्ट गेम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को डायमंड ज्वेलरी खरीदारी पर विशेष उपहार दिए जाएंगे। मेंस के लिए टाइटेनियम कलेक्शन लांच किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में सीमा राय, ऋषभ सिन्हा को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में मैनेजर अभिषेक, कंपनी के कर्मचारी राजेश, बलराम, प्रतीक्षा, कंचन, साबिर हुसैन समेत कई विशिष्ट अतिथियों की भी उपस्थिति रही।

