वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान मिश्र की पत्नी सुनैना देवी का निधन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लाखे के पूर्व मुखिया भगवान मिश्र की पत्नी सुनैना देवी (81) का शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। लाखे स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
शनिवार को लाखे श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में उनके परिजन, शुभचिंतक एवं परिचित शामिल हुए। उनके छोटे पुत्र एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य तरुण कुमार मिश्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Share This Article