शाहदरा इलाके में स्कूल वैन पलटी, दो बच्चे घायल

दिल्ली के शाहदरा में कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर पर स्कूल वैन पलटने से दो बच्चे घायल हो गए। वैन में नेशनल विक्टर स्कूल के नौ बच्चे सवार थे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके में सोमवार दोपहर एक स्कूल वैन के पलटने से दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12:25 बजे जगतपुरी थाने को एक वैन के पलटने की सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि ‘नेशनल विक्टर स्कूल’ के नौ बच्चों को ले जा रही एक वैन कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर पर अपने आप पलट गई।

अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए दो बच्चों का क्रमशः डॉ. हेडगेवार अस्पताल और कैलाश दीपक अस्पताल में इलाज कराया गया।

उन्होंने बताया कि वैन चालक की पहचान शाहदरा निवासी हर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जगतपुरी पुरी थाने में उसके खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।